#सीतापुर:शिक्षा ही जीवन में प्रकाश भरने का मूल मंत्र ...डॉ. गोरखनाथ पटेल

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जमैयतपुर में आयोजित हुआ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जमैयतपुर में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का विद्यालय के बच्चों ने रोली, अक्षत और पुष्प से तिलक कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में नवसाक्षरों ने प्रेरक साक्षरता गीत प्रस्तुत किया। बीएसए डॉ. पटेल ने नवसाक्षरों व वालंटियर पूजा देवी को उल्लास प्रवेशिका, रजिस्टर और पेन भेंट कर सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह मूल मंत्र है जो जीवन में प्रकाश भर सकता है। अक्षरों के ज्ञान से ही जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। जिला समन्वयक किसलय अग्निहोत्री ने मिशन को गति देने का आह्वान किया।

नवसाक्षर सीता देवी ने साक्षर होने के बाद दैनिक जीवन में आए बदलावों और सहूलियतों के अनुभव साझा किए। प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र पांडे ने सभी का आभार जताया। इस दौरान ममता अग्निहोत्री, मोनिका, आरती, स्मिता, रागिनी, संदीप, अरविंद व गीता देवी सहित कई शिक्षक व वालंटियर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ